दुर्घटना में पति-पत्नी व पुत्री घायल

गंगापुरसिटी। सदर थाना के समीप मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में पति, पत्नी सहित एक बालक घायल हो गया। घायलों को यहां सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। टोडाभीम के बाढ बिचपुरी निवासी घायल शेरसिंह गुर्जर ने बताया कि वह मंगलवार शाम बाइक से सुराल कुनकटा कलां जा रहा था। इस दौरान सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह तथा पत्नी गीता (रेखा) व पुत्री गुडिया घायल हो गई। दुर्घटना के बाद सभी को राजकीय असप्ताल में भर्ती कराया गया हैं।