Journalist Mahesh Aggarwal के निधन पर शोक संवेदना

Journalist Mahesh Aggarwal
Journalist Mahesh Aggarwal

जयपुर: राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दैनिक भास्कर, झांसी के प्रधान सम्पादक श्री महेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Journalist Mahesh Aggarwal

राज्यपाल ने अपनी शोक संवेदना में स्व. अग्रवाल के प्रखर पत्रकारिता व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए कहा कि प्रिंट मीडिया में तकनीक के अधुनातन प्रयोग के साथ समाचारों के संप्रेषण की उनकी गहरी दृष्टि को सदा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने स्व. अग्रवाल की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है

Another Latest News

सर्दी के मौसम के कारण मनरेगा के कार्य समय में बदलाव

जयपुर, 22 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा ने सर्दी के मौसम को मध्यनजर रखते हुए मनरेगा के कार्य समय में बदलाव किया है। अब मनरेगा का कार्य समय सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। 

Read More News: District Women’s Assistance Committee: महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा

जिला कलक्टर श्री नेहरा ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा का समय वर्तमान में सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक निर्धारित है। सर्दी के मौसम को देखते हुए नरेगा कार्यों का समय संशोेधित कर सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे (विश्राम काल सहित) तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत समूह के मुखिया के हस्ताक्षर करवाकर कार्यस्थल छोड़ सकता है। इस दौरान टास्क में किसी प्रकार की अतिरिक्त कमी नहीं की गई है। उन्हाेंने संशोधित समय तत्काल प्रभाव से लागू करनेे के निर्देश दिए हैं।     

डाउनलोड करें बढ़ती कलम एप और खबरों से रहें अपडेट

Download App Now