विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

गंगापुर सिटी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष रेखा चौधरी अपर एवं सेशन न्यायाधीश गंगापुर सिटी के निर्देशन में तालुका पर विभिन्न स्थानों पर न्यायिक अधिकारियों के द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। सिविल न्यायाधीश अनिता चौधरी के द्वारा नगर परिषद गंगापुर सिटी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयेाजन का मुख्य उददेश्यों के बताते हुये समाज के कमजोर पिछड़े हुए मुख्यधारा से विचलित लोगों के लिए समाजिक न्याय सुनिश्चित करते हुए समाज में व्याप्त विद्यमान असमानताओं को दूर करने बावत, श्रम, असमानता वेतन, लैंगिक भेदभाव, गरीबी इत्यादि असमानताओ ंको दूर करने, असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के रूप में कार्य करने वालों लोगों को संरक्षण, संरक्षक एवं कल्याण हेतु केन्द्रीय राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इसी प्रकार पलाश मीना, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1 व सुमन मीना, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एंव न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 के द्वारा पंचायत समिति सभागार कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी प्रदान की गई कि नालसा द्वारा संचालित योजना संगठित क्षेत्र में काम करने वालेकामगारों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 के द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सक्षम विधिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से योजना की जानकारी प्रदान की गई तथा संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों की जानकारी के साथ जेन्डर जस्टिस पर भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
इसी प्रकार जया अग्रवाल न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गंगापुर सिटी के द्वारा उप कारागृह गंगापुर सिटी में उक्त दिवस पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित केदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई तथा विधिक सहायता योजना के तहत फ्री लीगल एड की भी जानकारी मोकै पर उपस्थित लोगों को प्रदान की गई। मौके पर उक्त कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।