अग्रवाल बालिका विद्यालय की फ्रेशर पार्टी में महक यादव बनी मिस फ्रेशर

गंगापुर सिटी। मिस फ्रेसर का सम्मान करते हुये संस्थान अध्यक्ष।
गंगापुर सिटी। मंचासीन अतिथि।

जूनियर छात्राओं ने दी सीनियर्स को विदाई
गंगापुर सिटी।
अग्रवाल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को भावभीनी विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता धर्मकांटा वाले, महामंत्री पंकज मंगलम्, सचिव भगवान सहाय गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, समाज जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द गुप्ता, समिति अध्यक्ष महेन्द्र गर्ग, उदेई मोड़ मदनमोहन गोठरा वालों द्वारा मां सरस्वती व अग्रसेनजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में कक्षा 12 की छात्राओं से रैम्प वॉक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रथम स्थान पर छात्रा महक यादव व द्वितीय स्थान पर कोमल मीना ने प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में मंजू मंगलम्, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंजू मित्तल रही। महक यादव को मिस फैयरवेल चुना गया। मिस फैयरवेल को संस्थान अध्यक्ष द्वारा ताज व वेल्ट पहनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अशोक गोयल, दुलर्भ गुप्ता, शिवचरण गुप्ता, दिनेश चन्द सिहल, गोविन्द गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता, अनीता पंसारी, बद्रीप्रसाद खूंटामार, महेश कुमार तुलारा सहित कार्यकारणी सदस्य व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।