Live-In Relationship: लिवइन पार्टनर ने खाया विषाक्त! दोनों की मौत

Live-In Relationship: रोहतक। लिवइन रिलेशनशिप (Live-In Relationship) में करीब एक साल से पार्टनर युवक-युवती की विषाक्त सेवन से मौत हो गई। युवक की मां बाहर गई हुई थी। रविवार को घर पर कोई नहीं होने के कारण युवक व युवती घर आए और विषाक्त खाने से उनकी मौत हो गई।

Live-In Relationship
बताया जा रहा है कि युवक करीब एक साल बाद अपने गांव आया था। दोनों की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक समचाना रोहतक निवासी मोनू (24) तथा युवती हिसार जिला निवासी है। जानकारी के अनुसार दोनों करीब 1 साल से बहादुरगढ़ में साथ-साथ रहते थे।

Live-In Relationship
मोनू की मां सुनीता ने बताया कि उसका बेटा करीब एक साल से बाहर रहता था। उसका बेटे के साथ कोई संपर्क नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। प्रथम दृष्टया मानसिक परेशानी के कारण सुसाइड लग रहा है।

भाजपा नेता सहित कई लोगों को बनाया निशाना, 87 फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र सहित कई दस्तावेज बरामद

उत्तरप्रदेश। गोरखपुर में संस्था के नाम पर खुद का सरनेम रखने की जालसाजी कर भाजपा नेता सहित कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले तो फर्जी संस्था बनाई और फिर इसी संस्था के नाम पर स्वयं का सरनेम लगा लिया। इसके बाद इसी सरनेम का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने भाजपा नेता सहित कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी की।
जालसाजों ने गोरखनाथ के पते पर योगी कार्पोरेशन नाम से संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया। फिर अपना नाम बदलकर उसके आगे योगी जोड़ लिया। इसके बाद भाजपा और योगी समर्थकों को मैसेज भेजकर, किसी बहाने रुपए मांगते और बाद में फर्जी पहचान पत्र बनाकर भेजते थे।