Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, वरना मिलेंगे अशुभ परिणाम

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

Makar Sankranti: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। और इस समय सभी राशियों पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। यह किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा हो सकता है। मकर संक्रांति का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इन चीजों को अनदेखा करने से अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन ऐसे कौन से कार्य हैं जो हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन जितना हो सके, गरीब या जरूरतमंद लोगों को कुछ दान करें। यह प्रथा पिछले काफी समय से प्रचलन में है। कहा जाता है कि अगर आपके घर कोई लाचार गरीब या साधु-बुजुर्ग आता है तो उसे कभी खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। अपने सामर्थ्य अनुसार उसे दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही आपकी सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी।

ब्राह्मण भोजन

कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन गंगा में स्नान करना अत्यंत शुभ होता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए। वहीं नहाने के बाद भी भोजन न करें। गंगा स्नान के बाद गरीब ब्राह्मणों को कुछ दें, उन्हें भोजन कराएं। उनके खाने के बाद ही आप खाना खाएं। इससे देवताओं का आशीर्वाद आपको मिलेगा और देवता आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। इससे परिवार के सभी सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा।

शाकाहारी भोजन

ज्योतिषियों के अनुसार मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन धूम्रपान जैसी चीजों से परहेज करें। आप चाहें तो तिल और मूंग की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इस दिन मांसाहार का सेवन न करें। शाकाहारी भोजन करें। अगर आप इनका पालन करेंगे तो आपका शरीर साल भर बहुत अच्छा रहेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’