मनुष्य को कर्मों के अनुसार मिलता है फल-योगाचार्य दासलाल महाराज

गंगापुर सिटी। प्रवचन देते योगाचार्य डा दासलाल महाराज एवं षिविर में मोजूद साधक।

गंगापुर सिटी। सिद्धयोग साधक समिति के तत्वावधान में नृसिंह कॉलोनी स्थित योगाश्रम में आयोजित पांच दिवसीय आध्यात्म योग शिविर का उद्घाटन योगाचार्य डॉ. दासलाल महाराज ने शनिवार को महाप्रभुजी की पूजा-अर्चना कर किया।
उद्घाटन के बाद ध्यान योग कराया गया। योग आसन क्रियाऐं व जीवन तत्व साधन कराये गए। वहीं गीता पाठ के बाद गीता सार पर प्रवचन देते हुए योगाचार्य ने कहा की भगवान कृष्ण ने गीता में कहा की व्यक्ति को कर्म करना चाहिए। कर्म के अनुसार फल देना परमात्मा का काम है। उन्होंने अर्जुन को महाभारत युद्ध के दौरान अपना विराट रूप दिखाते हुए उपदेश दिया कि तुम्हें अपने पराये का मोह त्याग कर अपने कर्तव्य का पालन करना है। वहीं योगाचार्य ने कहा की व्यक्ति को ध्यान योग के माध्यम से अपने इष्ट देव अपने गुरूदेव के चरणों में ध्यान लगाकर सद्गुरु द्वारा बताये गए मंत्र का जाप करना चाहिए। उन्होंने योग साधकों के सद्कर्म करने का आह्वान करते हुए कहा की अच्छे कर्मों का फल अच्छा होता है। अच्छे फल प्राप्त करने वाले पर परमात्मा की कृपा निश्चित रूप से होती है। उन्होंने कहा की अपने घर गृहस्थी, व्यापार सभी कार्य करते वक्त परमात्मा व सद् गुरुदेव का स्मरण करते रहना चाहिए। साथ ही कहा कि योग से तन-मन व मस्तिष्क तो स्वस्थ रहता ही है परन्तु योगी लोग कई ऐसी बाते बता देते हैं जिनका लोगों को पता ही नहीं होता और जब वो बाते सामने आती हैं तो कहते हैं कि उन योगी ने तो बहुत पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा की योग का सम्बन्ध सीधे परमात्मा से जुडना है। उन्होंने ध्यान योग को अन्य योगों से श्रेष्ठ बताया।
इस अवसर पर साधक समिति के रामबाबू महंत, श्याम सुन्दर शर्मा, चन्द्रशेखर गुप्ता, सतीष गुप्ता, मोहनलाल शर्मा, घनश्याम मास्टर, सतीष शर्मा, बबलू गुप्ता, गोविंद शर्मा, पूरन खण्डेलवाल, महेश शर्मा, देवकीनंदन गुप्ता, परेश शर्मा, दामोदर खण्डेलवाल, हिमांशु शर्मा, वरूण मेहरा, संदीप भाटी, प्रियांशु शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, रानी शर्मा, उमादेवी शर्मा, प्रीति शर्मा, कल्पना शर्मा, सुनीता देवी, सुषमा शर्मा, विद्या देवी, पुष्पा, कांता, विमला, वनीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।