महूकलां ब्राह्मण समाज की बैठक आज

गंगापुर सिटी। महूकलां ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को शाम 5 बजे ब्राह्मण समाज धर्मशाला महूकलां में रखी गई है। जानकारी देते हुए समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक के सफल आयोजन के लिए समाज के लोगों ने महूकलां में घर- घर जाकर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। यह निर्णय सुरेश शर्मा, कैलाश चतुर्वेदी, गोविंद शर्मा, विजय पाठक, हरि शर्मा, कीर्ति शर्मा, मनोज शर्मा, विकास शुक्ला, हेमेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा एवं पुष्पेंद्र शर्मा की उपस्थिति में लिया गया।