…वरना करेंगे कार्य बहिष्कार

गंगापुरसिटी। नौ सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों व नगर परिषद प्रशासन की वार्ता 22 जुलाई को शाम 5 बजे होगी। राजस्थान सफाई मजदूर कांगे्रस सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष प्रहलाद नरवाल ने बताया कि नौ सूत्री मांगों को लेकर १५ जुलाई को नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। इसमें मांगों का निराकरण नहीं किए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी। ईद के त्योहार को देखते हुए कार्य बंद नहीं किया गया। इस सम्बन्ध में २२ जुलाई को बैठक तय की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि वार्ता में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं होने पर २३ जुलाई को सफाई कार्य बंद कर कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा।