MP में काग्रेस का प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, दिग्विजय सिंह समेत 20 कांग्रेस नेता गिरफ्तार

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनो के खिलाफ पिछले दो महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। 22 जनवरी को 11वें दौर की वार्ता के बाद भी केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई किसानों की जान जा चुकी है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी में है। अभी तक ट्रैक्टर मार्च के लिए दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

इस बीच किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ता भोपाल में प्रदर्शन करने पहुंचे जहां जवाहर चौक से राजभवन तक मार्च निकालना था। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं के साथ हुई झ़ड़प में पुलिस ने लाठियां भांजी और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह सहित 20 नेताओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई पर कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शिवराज सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। वॉटर कैनन का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और ने कृषि बिलों के जरिए उन्हें कॉरपोरेट घरानों के हवाले करना चाहती है।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल 

कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस की इस बर्बरता में कांग्रेस कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने चोटिल कार्यकर्ताओं की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कटी उँगलियों से खून बह रहा है।

जनता शिवराज के वस्त्रहीन नृत्य को देख रही है 
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं के ऊपर की गई इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई को लेकर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता शिवराज के वस्त्रहीन नृत्य को देख रही है। कांग्रेस ने कहा, राजभवन घेराव के दौरान दानव बनी सरकार, —कांग्रेस कार्यकर्ता की उँगली हुई कटकर अलग; किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकार की बर्बरता की ये तस्वीर लोकतंत्र को शर्मिंदा और शर्मसार करती है। शिवराज जी, जनता आपके अहंकार का वस्त्रहीन नृत्य देख रही है।’

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US