भारत विकास परिषद् शाखा विवेकानन्द की ओर से किया वृक्षारोपण


गंगापुर सिटी। भारत विकास परिषद् शाखा विवेकानन्द गंगापुर सिटी की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत सोनी बाबा चौराहे पर वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत शहर के नगर परिषद् सभापति शिवरतन गुप्ता, पार्षद कृष्ण कुमार गोयल, मनोनीत पार्षद विकेश खण्डेलवाल, परिषद् के केंद्रीय पदाधिकारी संतोष गुप्ता, प्रांतीय महासचिव विजेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं शाखा अध्यक्ष संतोष बंसल द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से की गई।
शाखा अध्यक्ष बंसल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सभापति शिवरतन गुप्ता ने शाखा द्वारा शहर के मध्य स्थान चयन को लेकर शाखा की बहुत ही प्रशंसा की एवं परिषद् द्वारा पूर्ण सहयोग देने का वायदा किया।
साथ ही नगर परिषद् पार्षद कृष्ण कुमार गोयल एवं विकेश खण्डेलवाल ने भी शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर एवं आकर्षक बताया एवं सभी को इसी प्रकार स्थान चयन करने के लिए प्रेरित किया।
मंच का संचालन विश्व बंधु आर्य ने किया।
कार्यक्रम संयोजक सुनील बंसल ने सभी परिषद् के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर राष्ट्रगान के साथ समापन की घोषणा की।
कार्यक्रम में शाखा विवेकानंद द्वारा एडीएम नवरत्न कोली के निवास स्थान एवं सोनी बाबा चौराहे पर 20 पेड़ 8 फुट साइज के जाल सहित लगवाए गए। नियमित रूप से पानी की व्यवस्था भी की गई। शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मातृशक्ति भी मौजूद रही।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी कृष्ण पाल सिंह जादौन, सुरेंद्र मित्तल, अशोक शर्मा, श्रीमती स्वाति शर्मा, शाखा सचिव महेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंहल, उपाध्यक्ष मयंक शर्मा, शाखा माधव के अध्यक्ष गोविंद गोयल, सचिव राजेंद्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, शाखा विवेकानंद के अवनीश गुप्ता, वरुण जैमिनी, संजय गुप्ता, राजेंद्र छीपा, सौरभ गुप्ता, तनुज शर्मा, मनोज हेमनानी, सुनील बंसल, विनोद खण्डेलवाल, दीनदयाल गुप्ता, राकेश राकेश ढोला, विनोद गर्ग, संतोष गंगवानी, दामोदर गुप्ता, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती सविता बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।