रामदयाल मीना बने शिक्षक संघ (सियाराम) प्रदेश महामंत्री

गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की प्रदेश महासमिति अधिवेशन जयपुर के विक्टोरिया पैलेस में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी छगन लाल गुप्ता ने बताया कि वीरेन्द्र कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष व रामदयाल मीना निर्विरोध प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। सभाध्यक्ष अशोक पाराशर, कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह गौड़, सावित्री शर्मा, प्रदेश महामंत्री संस्कृत शिक्षा तेजराम बालोती, संस्कृत शिक्षा प्रेमचंद शर्मा, संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार शर्मा, संगठन महामंत्री उम्मेदसिंह डूडी, प्रदेश अध्यक्ष प्राशि छगन सिंह, प्रवीण गौड़, महिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु शर्मा, संस्कृत अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, उप सभाध्यक्ष मोहनलाल धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भरतपुर बदन सिंह मीना, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने सभी से संगठन हित में कार्य करने की अपील की।