भाजपा किसान मोर्चा वजीरपुर की कार्यकारिणी घोषित

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा वजीरपुर मंडल अध्यक्ष बदनसिंह जाट रायपुर ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. भरत मथुरिया व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की सहमति से घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवचरण जाट, खुशीराम चंदेल, बद्री मीणा, उपाध्यक्ष बने सिंह श्यारोली, वरिष्ठ महामंत्री विजय सिंह जाट रायपुर महामंत्री गोविंद सहाय शर्मा रायपुर मंत्री देशराज गुर्जर महाराज सिंह मठ, रामाधार पटेल, प्रेम प्रकाश कुसांय वरिष्ठ कोषाध्यक्ष साथ ही देशराज तंवर, राजेंद्र शर्मा, बच्ची लाल जाट,अतर सिंह जाट और बत्तूनाथ कुंसाय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। अध्यक्ष जाट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन व किसान हित में कार्य करने का आग्रह किया है।