आर्य समाज की ओर से निकाली शहर में प्रभात फेरी

गंगापुर सिटी। आर्य समाज गंगापुर सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को सुबह प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी की शुरुआत आर्य समाज मंदिर की। इसके बाद मुख्य बाजार देवी स्टोर, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, दोना पत्तल वाली गली, नया बाजार, देवी स्टोर होते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंची, जहां पर प्रभात फेरी का समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान प्रधान मदन मोहन आर्य ने कहा कि यह दिन आर्य समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रकाशोत्सव है क्योंकि इसी दिन महर्षि दयानन्द सरस्वती को बोध हुआ था। मंत्री संतोष आर्य ने कहा कि यदि ऋषि दयानन्द न होते तो आज मुझे इस मंच पर बोलने का अधिकार न होता। उन्होंने कहा कि ऋषि दयानन्द जैसा एक भी व्यक्ति किसी सम्प्रदाय के पास नहीं है। उनका व्यक्तित्व हिमालय की सबसे ऊंची चोटी जैसा है। यदि ऋषि दयानंद की बातों को और राजधर्म को पढ़ा होता तो आज जो राष्ट्र का स्वरूप ऐसा बिगड़ा हुआ है वह न होता। आज महाशिवरात्रि है। सच्चा शिव पत्थर की मूर्ति में नही है वह सच्चा शिव निराकार है उसका कोई आकर नहीं है। वह कण-कण में विधमान है। सच्चे शिव को अगर हम पाना चाहते हैं तो हमें योग के मार्ग पर चलना होगा, न कि मूर्ति पूजा की ओर।
फेरी में आर्य समाज और आर्य वीर दल के कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ नारे लगाते हुए और अन्धविश्वाश के प्रति सजग करते हुए चल रहे थे। साथ ही शिवरात्रि के मौके पर शहर के सभी आर्य समाजों में सुबह 9 से साढ़े दस बजे तक विशेष यज्ञ भजन और प्रवचन का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मदनमोहन आर्य, संतोष मसावात, नरेंद्र आर्य, कैलाश मित्तल, संजय आर्य, विश्वबंधु आर्य, सुमन आर्य, पुष्पा आर्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।