प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए आशीष

गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिन्दल व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमराज की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सन्मति हरकारा के निर्देशानुसार आशीष कुमार जिन्दल (चौड़ागाव वाले) को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
अग्रवाल सम्मेलन भारत में अग्रवालों का एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी ईकाइयां देश के सभी प्रदेशों, जिला स्तर, तहसील स्तर पर कार्यरत है। इसी के साथ महिला मण्डल एवं युवा संगठन भी सम्मेलन के साथ कार्यों को कर रहे हैं। संगठन में नियुक्ति से युवाओं में कार्यों को गति मिलेगी। अंकुश सिंहल, विपिन गोयल, गौरव तुुलारा, गौरव भगत, दीपक अग्रवाल, रजत, पवन मंगल ने खुशी जाहिर की।