ब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर

समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर अपूर्व उत्साह

गंगापुर सिटी। विजय लक्ष्मी ऑडिटोरियम में रविवार शाम चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने अमूल्य सुझाव दिए।

चाणक्य परिवार के समन्वयक हेमन्त कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्यक्रम को दो जगह रखा गया है। प्रतिभा सम्मान समारोह और ब्राह्मण सम्मेलन का कार्यक्रम विजय पैलेस के प्रांगण में होगा, जिसके लिए डोम बनाया जा रहा है, जिसमें लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। भोजन की व्यवस्था किरण पैलेस में रखी गई है, जिससे कोई व्यवधान नहीं हो। सभी आगंतुकों को सम्मानजनक रूप से भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में समितियों का भी गठन किया गया, जिसमें आयोजन समिति, टेंट व्यवस्था समिति, जल व्यवस्था समिति, पुरस्कार समिति आदि का गठन किया गया। बैठक में युगल किशोर शर्मा ब्राह्मण समाज उपाध्यक्ष, नरेश शर्मा महामंत्री, कौशल पाराशर भंडारी, शेलेन्द्र शर्मा अध्यक्ष महूकलां, डॉक्टर एस. एन. शर्मा, गोपाल शर्मा पार्थ एजेंसी, बालकृष्ण शर्मा, गोपाल शर्मा गोपाल वाटिका, रमेश खादी, राजेश कुमार शर्मा, कृष्णानंद दीक्षित, गोविंद दीक्षित, आदित्य भारद्वाज, श्रीराम शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, नागेश राज लोढ़ी, गोपाल शर्मा, राधा रमन शर्मा, अतुल शर्मा, सतीश शर्मा, नवल किशोर शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, राजेश आचार्य, विजेन्द्र काड़ोल्या, बाबूलाल शर्मा, सतीश व्यास, विष्णु विमल चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश जैमिनी, हनुमान द्विवेदी, योगेंद्र शर्मा, बबलू डिश वाले, धनेश शर्मा, गोविंद प्रसाद शर्मा, मारुति कृष्णा, अजय पाराशर, रविंद्र शर्मा, डॉक्टर निर्मल शर्मा, जितेंद्र उपाध्याय, भगवान सहाय दिवाली, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, वासुदेव शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शिवचरण अन्ना, डॉक्टर अरविंद दीक्षित, राजेंद्र सहजपुरा, सुरेश हलवाइ, गजेंद्र बल्लभ शर्मा, मोहनलाल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, गोविंद पाराशर, जगदीश प्रसाद शर्मा, जीपी शर्मा गार्ड, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र कुंभाल, अनिल कुमार दुबे, राजेंद्र सहारिया, महेश पत्रकार, दुर्गेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा महूकला, श्याम गांवड़ी, राजकुमार उपाध्याय, मृगेन्द्र शर्मा, पीयूष तिवारी, मुकेश भारद्वाज, डॉ मनोज मंडरायल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।