नंदोत्सव में कृष्ण लीलाओं की रही धूम

-अग्रवाल तहसील महिला मंडल का कार्यक्रम

अग्रवाल तहसील महिला मंडल गंगापुरसिटी की ओर से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में नंदोत्सव मनाया गया। तहसील अध्यक्ष रीना मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने कृष्ण जन्म सहित अन्य प्रसंगों का मंचन किया। इस दौरान महिलाओं की प्रस्तुति को देख कर सभी ने सभी ने सराहना की। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में कारागार में कृष्ण जन्म और प्रहरियों का अचेत होने का सजीव प्रस्तुति करण किया गया। इसी प्रकार वासुदेव द्वारा कृष्ण को लेकर नंद बाबा के यहां पहुंचने पर यशोदा द्वारा खुशी से सभी सखियों को बधाई देने और नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इसके अलावा कृष्ण और राधा के नृत्य ने भी सभी की दाद बटोरी। दही हांडी से सम्बन्धित प्रस्तुति भी दी गई। कृष्ण और राधा की झांकी का प्रदर्शन तरुणी बंसल और अनुष्का ने किया।

तहसील संरक्षक श्रीमती सरोज गर्ग ने बताया कि झांकी और बधाइयों में रेनू आर्य, शकुंतला, कुसुम, मंजू गुप्ता, रत्ना गुप्ता, शिमला देवी, ललिता मंगल, मीना गुप्ता, अनिता बंसल, सीमा गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, अल्का गुप्ता, मिथिलेश मित्तल ने भाग लिया। संयोजक सुमन बंसल, सहसंयोजक सुमन आर्य, राधा गोयल, रेखा गुप्ता थी। संचालन अर्चना गुप्ता ने किया। तहसील संरक्षक सरोज गर्ग एवं जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजना मित्तल, मिर्जापुर अध्यक्ष रजनी सिंहल, उदई मोड महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता मौजूद थी।