डांडिया महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ा जोर, कई अन्य प्रतियोगिताओं के प्रति भी उत्साह

गंगापुरसिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से 1 अक्टूबर को आयोजित अग्र डांडिया महोत्सव की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। संयोजक संजना मित्तल व आशा सिंहल ने बताया कि अग्रवाल कन्या महाविद्यालय प्रांगण शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित महोत्सव में एंट्री कूपन के माध्यम से रखी गई है। कूपन 500 रुपए का है, इसमें कपल और उनके बच्चे शामिल है। कार्यक्रम में वेस्ट ड्रेस कपल अवार्ड, बेस्ट कपल डांस अवॉर्ड, बेस्ट किड्स डांस अवॉर्ड, बेस्ट महिला डांस अवॉर्ड दिए जाएंगे। साथ ही कई लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। साथ ही आकर्षक सेल्फी प्वाइंट रहेगा। बम्पर प्राइज भी रखा गया है।
यहां मिलेंगे कूपन
कूपन गंगापुरसिटी इलेक्ट्रॉनिक्स 9461236744, गर्ग हॉस्पिटल 9928398049, सपना ब्यूटी पार्लर मुनीम पाड़ा 7014428406, लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर उदेई मोड़, मंगलम होटल के पास 9887640370, भगत जी की दुकान खारी बाजार 9414416150, अनीता पंसारी 9530365612, सतीश धर्म कांटा उदेई मोड़ 9414828884 आदि स्थान से प्राप्त किए जा सकते हैं। मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा पत्नी सभापति शिवरतन अग्रवाल होंगी। विशिष्ट अतिथि उषा अग्रवाल धर्मपत्नी मनोनीत पार्षद वीरेंद्र अग्रवाल और गायत्री सिंघल धर्मपत्नी वीरेंद्र कुमार व इंदु गर्ग धर्मपत्नी सूरज गर्ग नवीन स्कूल रहेंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक मंजू सिंहल ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे से अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इच्छुक बालिकाएं 23 सितम्बर को दोपहर एक बजे अग्रवाल धर्मशाला में पंजीयन करा सकती हैं। इसी प्रकार 28 सितम्बर को दोपहर 1 बजे अग्रवाल धर्मशाला में रंगोली प्रतियोगिता होगी। संयोजक अनिता पंसारी व मधु भंडारी ने बताया कि प्रतिभागी को आवश्यक सामग्री साथ लानी होगी। मेहन्दी प्रतियोगिता संयोजक पिंकी गुप्ता, सुमन गुप्ता रहेंगी। प्रतिभागी को मेहन्दी साथ लानी होगी। चम्मच दौड़ संयोजक सुनीता गुप्ता व गायत्री गर्ग ने बताया कि यह प्रतियोगिता भी अग्रवाल धर्मशाला में ही होगी। 5 अक्टूबर को होने वाली कुर्सी दौड़ की संयोजक गायत्री, जलेबी कूद की संयोजक लक्ष्मी गुप्ता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की संयोजक पुष्पा गर्ग रहेंगी। सभी प्रतियोगिता की संरक्षक सरोज गर्ग व मंजू मंगलम रहेंगी।