puducherry political crisis: पुडुचेरी में क्यों गिर गई सीएम नारायणसामी की सरकार

पुडुचेरी में आज विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट के बाद सीएम नारायणसामी की सरकार गिर गई। नारायणसामी सोमवार को बहुमत साबित नहीं कर पाए। हाल में कांग्रेस के 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई ने सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले यानी रविवार को कांग्रेस और डीएमके के 1-1 विधायकों ने और इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी।

विधानसभा के विशेष सत्र में नारायणसामी ने कहा कि पूर्व एलजी किरणबेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश रची। अगर हमारे विधायक साथ होते तो सरकार पांच साल तक चलती। केंद्र सरकार ने चार दिन पहले उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनके स्थान पर तेलंगाना की गवर्नर तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी का एलजी बनाया था। बता दें कि पुडुचेरी में सरकार का कार्यकाल 8 जून को पूरा होने जा रहा है। इस साल राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें: Puducherry Govt Floor Test: विधायकों के इस्तीफे के बाद अल्पमत में आई नारायमसामी सरकार, फ्लोर टेस्ट आज


गौरतलब है कि पुडुचेरी विधानसभा में 33 सीटें हैं। इनमें से 30 सीटों के लिए चुनाव होने हैं जबकि 3 सीटों पर नॉमिनेटेड किए जाते हैं। सत्ता पक्ष कांग्रेस के पास 9, डीएमके के पास 2 और निर्दलीय 1 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के पास कुल 14 विधायक हैं। हाल में कांग्रेस पार्टी के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद से पुडुचेरी सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US