रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर से की मुलाकात

गंगापुर सिटी। रेल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करने के लिए आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर आरके तिवारी से अनौपचारिक भेंट की।
इस अवसर पर यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा, लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, कैरिज शाखा के सहसचिव बलदेव मीणा ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सहायक मंडल इंजीनियर को सौंपा।
यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक मंडल इंजीनियर को बताया कि गंगापुर संभाग के छोटे रेलवे स्टेशन की साफ -सफाई का काम मुख्यालय द्वारा निर्धारित जेपीओ के अनुसार करवाया जाए। साथ ही कॉलोनियों को सैनिटाइज भी करवाया जाए। कर्मचारियों के कार्य स्थलों पर सोशल डिस्टेंस की पालना सुनिश्चित की जाए एवं कर्मचारियों को उचित मात्रा में अच्छी क्वालिटी के सैनिटाइजर मास्क एवं साबुन उपलब्ध कराई जाए।
सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जावे। अभी हाल में जारी ट्रैकमैनो के पदोन्नति आदेशों की विसंगतियों को दूर किया जाए। रेलवे कॉलोनी का प्री मानसून रख-रखाव प्रारंभ किया जाए। इसी प्रकार से आवासों की मरम्मत के सिविल जॉन के तहत मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाए जाएं। मंडल रेल प्रबंधक के ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के ट्रांसपोटेशन भत्ता नहीं काटने एवं सभी भत्तों का नियम अनुसार भुगतान करने की मांग की।