रेल कर्मचारियों की समस्याओं के लिए करेंगे संघर्ष- लोकेंद्र मीना

यूनियन नेताओं का हुआ भव्य स्वागत, निकाली रैली
गंगापुर सिटी।
वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा का पहली बार गंगापुर आगमन पर स्थानीय शाखाओं एवं रेल कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अवध एक्सप्रेस से उतरते ही मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कई साफे बांधे गए। ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर रैली निकाली। इस अवसर पर ट्रेन लाइटिंग स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, टिकट चैकिंग कार्यालय, रेलवे आरक्षण केंद्र, दूरसंचार विभाग, रेलवे अस्पताल एवं संकेत विभाग, रेल पथ निरीक्षक, उत्तर कार्यालय में यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा का कर्मचारियों ने माला-साफा पहनाकर एवं मिठाइयां बांटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में लोको शाखा, यातायात शाखा, कैरिज शाखा एवं इंजीनियरिंग शाखा की ओर से संयुक्त रूप से सभी नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि गंगापुर सिटी को पहली बार मंडल स्तर पर सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला है। इससे निश्चित रूप से मजदूर आंदोलन को बल मिलेगा एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने में आसानी होगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र मीणा ने कहा कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हम हर क्षण संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज रेल कर्मचारियों के सामने निजीकरण लारजेस स्कीम, न्यू पेंशन स्कीम जैसे बड़े मुद्दे हैं। हमें एकजुट होकर इनके खिलाफ संघर्ष करना है।
मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ऩे सभी कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें रेलवे के मजदूर आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करना है।
इस अवसर पर लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, इंजीनियरिंग शाखा के सचिव सुधींद्र मिल्की, कैरिज शाखा के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, यातायात शाखा के सचिव हरिप्रसाद मीणा ने कहा कि गंगापुर सिटी में यूनियन की शाखाओं ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा संघर्ष किया है। हम एकजुट होकर हमेशा रेल कर्मचारियों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी एमके पाठक, सूर्य प्रकाश शर्मा, आर के मीना, सी एल मीना, कुबेर सिंह, आर डी मीना, वीरेंद्र मीना, कृपाल सिंह, करमवीर सिंह, नैमी चंद, भंवर सिंह, रामकेश, देवी सिंह, इमरान, रहमतुल्लाह, ब्रजेश जागा, अशोक गुप्ता, ऋषिपाल, राय सिंह, बिहारी लाल, सीताराम, गणेश पाल, आदिल, जुनेद, सफी, हरजी लाल, बलदेव सिंह मीना, अशोक कुमार, रामावतार शर्मा सहित सैंकड़ों रेलकर्मी उपस्थित थे।