Rajasthan Shikshak Sangh: विजेन्द्र खटाना अध्यक्ष, सोहन लाल गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित

चुनाव: Rajasthan Shikshak Sangh सियाराम जिला शाखा गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (Rajasthan Shikshak Sangh) सियाराम जिला शाखा गंगापुर सिटी की कार्यकारिणी के चुनाव महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मिर्जापुर में जिला निर्वाचन अधिकारी रामदयाल मीणा प्रदेश महामंत्री एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा की देखरेख में निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी निम्न प्रकार गठित हुई।

Rajasthan Shikshak Sangh

Rajasthan Shikshak Sangh

कार्यकारिणी में संरक्षक कृपा शंकर उपाध्याय, देवेंद्र कुमार शर्मा, सभा अध्यक्ष करण सिंह मीना, उपसभा अध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, अध्यक्ष विजेंद्र सिंह खटाना, कार्यकारी अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रारम्भिक शिक्षा दिनेश चंद्र मीना, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा नरेन्द्र कुमार शर्मा, जिला मंत्री राजेश मुद्गल, महिला मंत्री ज्योति वैष्णव, कोषाध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता, प्रवक्ता देवेंद्र सिंह गुर्जर, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि गिर्राज प्रसाद बैरवा, अध्यापक प्रतिनिधि रामवीर मीणा, संगठन मंत्री जसवंत सिंह राजपूत, संयुक्त मंत्री बाबूलाल मीणा, कार्यालय मंत्री दशरथ सिंह बालाखेड़ा, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा चंद्र प्रकाश गर्ग, प्रदेश महा समिति सदस्य लज्जाराम गुर्जर, हरि सिंह मीना बरदाला, हरकेश मीणा, राजेश कुमार गौड़, बृजेंद्र सिंह मीणा, राधेश्याम मीणा, महेश जैन, बनवारी लाल मित्तल, पीयूष कुमार शर्मा, मुरारी लाल गुर्जर, कमलेश मीणा, कमलेश मीणा फुलवाड़ा, राजेश कुमार आचार्य मनोनीत किए गए।

READ MORE: अजाक चुनाव: पुरुषोत्तम बैरवा बने जिलाध्यक्ष, बाबूलाल जाटव महासचिव

Rajasthan Shikshak Sangh

कार्यकारिणी गठन के दौरान प्रहलाद मीणा अध्यक्ष नादौती, प्रकाश चंद मीणा अध्यक्ष टोडाभीम, रामबाबू शर्मा अध्यक्ष गंगापुर, विमलेश कुमार जैमिनी अध्यक्ष बामनवास, श्रीजेश गुर्जर अध्यक्ष वजीरपुर, सुनील शर्मा कोषाध्यक्ष बामनवास, जितेंद्र कुमार गोड कार्यकारी अध्यक्ष बामनवास, उदय सिंह मीणा उपाध्यक्ष बामनवाास, शिवचरण मीणा मंत्री गंगापुर सिटी, हनुमान प्रसाद शर्मा कोषाध्यक्ष गंगापुर, रामसहाय नादौती, चंद्रभान राजपूत मंत्री नादौती, धीरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष टोडाभीम, मारुति कृष्ण शर्मा आदि उपशाखाओ से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।

ध्येय – राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक
शिक्षक हित में समाज

o शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी संबंधी समस्याओं का अध्ययन करना, सुझाव देना एवं उनका निराकरण करवाना।
o राजस्थान में शिक्षा के विस्तार एवं विकास में सहयोग करना।
o राजस्थान के शिक्षकों की शिक्षा संबंधी योग्यता बढ़ाने में सहायता देना।
o छात्र एवं शिक्षकों के हितों की रक्षा करना।शिक्षा संबंधी साहित्य की रचना करना।
o राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक संगठनों से संबंध व समन्वय स्थापित करना।
o राष्ट्रीय समस्याओं पर चिन्तन करना एवं विचार कर निर्णय करना।
o शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना जाग्रत करना एवं राष्ट्र हित के कार्यक्रमों में सहयोग करना।
o छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु चिन्तन कर सुझाव देना।