अजाक चुनाव: पुरुषोत्तम बैरवा बने जिलाध्यक्ष, बाबूलाल जाटव महासचिव

डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति, अधिकारी, कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) जिला कार्यकारिणी का गठन

गंगापुर सिटी। डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति, अधिकारी, कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) जिला कार्यकारिणी की रविवार को गुरुद्वारे के पास स्थित रैगर धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में गंगापुर सिटी जिला कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुनाव हुए। बैठक की अध्यक्षता योगेश जैलिया जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर ने की।

अजाक चुनाव

निर्वाचन अधिकारी मांगीलाल आर्य संभागीय प्रभारी अजाक ने बताया कि सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम बैरवा को गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बाबूलाल जाटव को महासचिव, नरेश बौद्ध वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोहनलाल कोली उपाध्यक्ष, सुरेश रैगर कोषाध्यक्ष, गोपाल लाल बैरवा प्रवक्ता, नेतराम बैरवा, चौखेलाल महावर को संरक्षण मनोनीत किया है।

बैठक में रामसहाय छीनवाल, कल्याण मल कमरिया, ओमप्रकाश टटवाल, मंजूलता, रामप्रसाद, छुट्टनलाल, पुरुषोत्तम बैरवा, अम्बालाल रैगर, बृजलाल रैगर, सुग्रीव बैरवा, चौखेलाल कोली, विजेन्द्र सिंह जाटव, धर्मपाल बैरवा, नेतराम बैरवा, जितेन्द्र कुमार रैगर, विजेन्द्र कुमार रैगर, रवि कुमार, दिनेश कुमार, रामसहाय छिनवाल आदि सदस्य मौजूद थे।