सांई बाबा की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ने पाई प्रसादी

सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने की शिरकत

गंगापुर सिटी। सांई बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को नवेें विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। स्थानीय सांई बाबा मंदिर से क्षेत्रीय सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने दीप प्रज्वलित कर गाजे-बाजे के साथ पालकी शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर सांईबाबा का आशीर्वाद लिया।
पालकी शोभायात्रा में पूर्व विधायक मानङ्क्षसह गुर्जर, नगर परिषद सभापति संगीता बोहरा, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, संजय गोयल, दर्शनङ्क्षसह गुर्जर, समिति अध्यक्ष सीताराम मंगल, उपाध्यक्ष मनोज कुमार हेमनानी, कार्यक्रम संयोजक दीवान चंद खण्डूजा, सचिव सेवाराम लधानी, प्रकाश चंद लखवानी, अशोक लधानी, शीतल भगत, गुलाबचंद, अतुल गौड, शंकरलाल लधानी, मनोहरलाल लधानी, रमेश कृष्णनानी, टहलराम लधानी, देवानन्द कृष्णानानी, सोनू गंगवानी, सुरेश लखवानी, हरीश आसवानी, नानू भाई, पुरुषोत्तम मंगल, ललित भाई, राजकुमार लधानी, राजू झाम आदि ने क्षेत्रीय सांसद एवं अतिथियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।
इसके साथ ही सैंकड़ों की संख्या में भव्य पालकी शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय पहुंची। भण्डारा स्थल राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में हजारों की संख्या में भक्तजनों ने महाप्रसादी प्राप्त कर सांई का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम संयोजक दीवान चंद खण्डूजा एवं मीडिया प्रभारी मनोज लधानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह व उमंग देखकर भविष्य में इस प्रकार के भण्डारे व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भण्डारा दोपहर १२ बजे से शाम 5 बजे तक चला। स्थानीय पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक, स्थानीय नागरिक, विद्युत निगम के कर्मचारियों तथा अन्य सभी ने भण्डारे में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक दीवान चंद खण्डूजा ने सभी का आभार प्रकट किया।