55 साल के हुए Salman Khan, जानिए किस-किस ने दी जन्मदिन की बधाई

Salman khan
Salman khan

Salman Khanबॉलीवुड के दबंग खान के साथ-साथ बॉलीवुड के भाई जान भी हैं। जहां पर्दे पर उनका दम दिखता है तो इंडस्ट्री में वो अपने भाईचारे के लिए भी मशहूर हैं। किसी को मदद की जरूरत हो या कोई समस्या, सलमान हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं। सलमान खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Salman Khan के साथ फिल्मों में अपनी जोड़ी का जादू दिखाने वाली माधुरी दीक्षित ने भी सलमान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सलमान को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो सलमान। आपका दिन खुशियों से भरा और शानदार हो।

Read Also: ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhya) की तस्वीर, सम्मान के चक्कर में क्या से क्या हो गया देखते देखते: कांग्रेस बोली

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बधाई सलमान खान। आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और शांति मिले’।

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने Salman Khan की फिल्म ‘जानेमन’ का एक सॉन्ग डेडिकेट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, ‘जन्मदिन की आपको बधाई सलमान। आपको सादगी के लिए धन्यवाद, अपने शानदार टैलेंट को दिखाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दें’।

Read Also: ऑक्टेन रिसर्च सर्वे: 35% से ज्यादा Chief Marketing ऑफिसर्स को V-शेप इंडस्ट्रियल रिकवरी की उम्मीद

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी Salman Khan को जन्मदिन की बधाई दी है। गुरु ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत बधाई सलमान खान। आपको बहुत सारा प्यार’।

Download Badhti Kalam App Now & Subscribe My Youtube Channel