समधी ने ज्यादती की, बहु ने जेवरात हड़पे : पीड़िता

मामला दर्ज

अजमेर। रुपनगढ़ थाना पुलिस में एक महिला ने समधी द्वारा ज्यादती करने तथा बेटे की मृत्यु के बाद बहु द्वारा नकदी जेवरात हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
महिला ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी बहू शादी में चढ़ाए और मिले हुए स्त्रीधन तथा एक्सीडेंट क्लेम राशि लेकर अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ पीहर चली गई। पुत्र की मौत के सदमे से बाहर आने पर इसका पता लगा। महिला ने बताया कि जब बहू से इस बारे में कहा तो जान से मारने की धमकियां दी।
पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि पुत्र की मृत्यु के करीब 3 माह बाद उसकी बहू के पिता का उसके घर पर आना शुरू हो गया और एक्सीडेंट क्लेम के बारे में जानकारी लेने लग गया। बताया कि एक दिन समधी रात में आया और उसके साथ ज्यादती की। कुछ समय बाद फिर घर आया और नशे में ज्यादती की। पीड़िता ने शिकायत में समधी द्वारा कई बार ज्यादती किए जाने की बात कही। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बहू और समधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।