बसंत महोत्सव में खूब झूमी महिलाएं


अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से हुआ आयोजन
गंगापुर सिटी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति सदस्य सीमा सिंघल की ओर से शनिवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रेखा गर्ग ने की। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एकल व युगल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ ही महिलाओं की गीतों की प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान खेलों को आयोजन भी किया गया, जिसमें सरप्राइज गिफ्ट भी रखे गए। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला जागृति सेवा संस्थान अध्यक्ष कुसुम गुप्ता का भी स्वागत-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम में हंसा जिंदल, माया जिंदल, पुष्पा गर्ग, वंदना, उर्मिला, सुमन, पिंकी, पुष्पा आर्य, आशा, मंजू, संजना, हेमलता, सुनीता, कृष्णा, चंचल, माया, अनिता, शशी, गायत्री, मिथलेश, रजनी, नीलम, गीता आदि महिलाएं शामिल थीं।