शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर: सोहनलाल अध्यक्ष व धर्मसिंह मंत्री बने

गंगापुरसिटी। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर की कार्यकारिणी के चुनाव बुधवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी सुरेशचंद शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी पीयुष शर्मा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 में चुनाव प्रकिया सम्पन्न कराई। अध्यक्ष पद पर सोहनलाल गुप्ता व मंत्री पद पर धर्मसिंह मीना को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा बाबूलाल मीना कोषाध्यक्ष, गोविन्द प्रसाद अवस्थी सभाध्यक्ष, प्रेमराज मीना उपाध्यक्ष, मीना कुमारी उपाध्यक्ष महिला, ओमप्रकाश मीना कार्यकारी अध्यक्ष, वैभव दुबे उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा, कमलेश मीना उपाध्यक्ष माध्यमिक, मिथलेश मीना संस्कृत, नीतू अग्रवाल महिला मंत्री बनाई गई। सदस्य प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल, व्याख्याता पियुष कुमार जैमिनी, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य रवि शर्मा, अध्यापक श्रीमोहन मीना, पंचायती राज सदस्य प्रियंका गुप्ता, पुस्तकालय सदस्य मुरारी लाल रेगर, प्रयोगशाला सहायक भारती गुप्ता, संस्कृत शिक्षा विनोद शर्मा एवं जिला महासमिति में नवीन वैष्णव, संजय मीणा, जितेंद्र चतुर्वेदी, हरिशंकर खंडेलवाल और प्रांतीय महासमिती सदस्य ज्योति वैष्णव को सर्वसमति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा, चंद्र प्रकाश गर्ग, प्रदेश सदस्य रामलाल वैष्णव, कन्हैया लाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, विष्णु कुमार जोशी, देवेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रांतीय संरक्षक जगदीश नारायण मिश्र, भगवान सहाय गुप्ता, शिवचरण मीणा, राजुद्दीन कुरैशी, ओमप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।शिक्षक संघ (सियाराम) उपशाखा वजीरपुर: सोहनलाल अध्यक्ष व धर्मसिंह मंत्री बने