महिला खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ 22 से

गंगापुर सिटी। खेल मैदान का अवलोकन करती सभापति संगीता बौहरा।
गंगापुर सिटी। कार्यकर्ताओं से चर्चा करती सभापति संगीता बौहरा।

तैयारियो को दिया अंतिम रूप
गंगापुर सिटी।
नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा की पहल पर महिलाओं के मुख्यधारा मे भागीदारी के लिये उठाये गये कदम आज धरातल पर साकार होने जा रहे हैं। शनिवार को स्थानीय हायर सैकण्डरी स्कूल के ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से महिला खेलों का आगाज विधिवत रुप से ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, विशिष्ट अतिथि ज्ञान चंद जैमन एवं हायर सैकण्डरी प्रधानाचार्य देवीलाल मीना एवं मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी महेश मीना होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति संगीता बोहरा करेंगी।
तीन दिन चलने वाले महिला खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, रस्साकशी, रूमाल झपट्टा आदि कई सारी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन खेलों में रजिस्टर्ड पांच सौ महिला प्रतिभागियों द्वारा अपने खेल के शौर्य का परचम लहराया जाएगा। सभापति द्वारा सभी महिलाओं से अपील की है कि इन खेलों मे आकर महिला प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए खेलों का आनंद लेवें।
सभापति ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा एंव तैयारियों को दिया अंतिम रूप
सभापति संगीत बौहरा ने शुक्रवार को महिला खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंच सज्जा, खेल मैदान सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। इस उनके साथ कौशल बौहरा सहित नगर परिषद कार्मिक व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
गंगापुर सिटी। कार्यकर्ताओं से चर्चा करती एवं खेल मैदान का अवलोकन करती सभापति संगीता बौहरा।