अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से अनवरत चल रहा सेवा का पुण्य कार्य

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल गंगापुर सिटी द्वारा कोरोना महामारी के चलते पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में शहर में रह रहे वे सभी शहरवासी जो किसी भी योजना की प्राप्ति के अभाव में खाद्य सामग्री की परेशानी का सामना कर रहे हैं, उन सभी जरूरतमंदो को खाने के पैकेट सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर पहुचाये जा रहे हैं। अधिकांश जरूरतमंद शहरवासी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया द्वारा अन्नपूर्णा रसोई पहुँचकर जरूरतमंद गरीबों को खाने के पैकेट दिए। साथ ही इस नेक कार्य के लिए पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर व सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र गंगापुर में भामाशाहों, विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों द्वारा संचालित खाद्य रसोईयों में किसी भी प्रकार की सामग्री की कमी किसी भी कीमत पर नहीं आने दी जाएगी।
इस तरह आज पूरे शहर में अन्नपूर्णा रसोई से कुल 1487 खाने के पैकेट वितरित किए गए। इस कार्य में मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, जिला महामंत्री मनोज बंसल, मिथलेश व्यास, शिवदयाल जोशी, राजेन्द्र सहजपुरा, आरसी गुर्जर, उमेश हलवाई, साथ ही वार्ड अनुसार वार्ड 15 विनोद, लोकेश मीना वार्ड 7, धनेश शर्मा, भरतलाल मीना वार्ड 17, पार्षद वेदप्रकाश सोनवाल वार्ड 18, 19, कमलेश महावर वार्ड 16, नरेश दुबे वार्ड 22, सावित्री, शारदा शर्मा वार्ड 33, विष्णु गुरुजी, भगवान सेन वार्ड41, 43, ललित, श्रीमोहन प्रजापति वार्ड 42, एसआर बैंसला वार्ड 37, नारायण महावर गंगा जी की कोठी, गौरव गर्ग, संदीप सिंह वार्ड 30, 31 और अंजू जाटव, कर्ण लोधा, चिरंजी लोधा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्य मे बढ़ चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। यह व्यवस्था आगे भी चलती रहेगी, जिससे मजदूर, जरूरतमंद, गरीब लोगों को भोजन पूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।
स्काउट्स व स्काउट रोवर्स ने किया सहयोग
इसी क्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ गंगापुर सिटी द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमन्द, गरीब व मजदूरों को खाने के 200 पैकेट विभिन्न क्षेत्र मिर्जापुर सदर थाना, सुभाष कॉलोनी, कोलीपाड़ा, नसिया कॉलोनी में वितरित किये गए, जिससे उन सभी जरूरतमंद को खाने के लिए भटकना ना पड़े। इस कार्य में स्थानीय संघ संरक्षक समाजसेवी घनश्याम रावत, ज्ञानचंद गुप्ता, सतीश जैन, पूर्व प्रधानाचार्य बद्रीलाल गुप्ता, सचिव भगवान भंडारी, सह सचिव सुरेश चंद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, चौखे लाल वर्मा, संजय भोज, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार चतुर्वेदी और अन्य कई स्कॉउट्स व स्काउट रोवर्स ने सहयोग किया।