दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन भारत में, दुनियाभर के 230 करोड़ लोग घरों में, इनमें से 130 करोड़ भारतीय

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों ने लॉकडाउन घोषित किया है। इस वजह से करीब 230 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद हो गए हैं। इनमें से अकेले 130 करोड़ लोग केवल भारत में ही लॉकडाउन होंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार आधी रात से हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के अनिवार्य लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा था कि इसे लोग कफ्र्यू ही मानें। लॉकडाउन घोषित करने वाले कई देशों ने इसे अनिवार्य किया है, जबकि कुछ ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया है। केवल लोगों से घर में रुकने की अपील की गई है।आपको बता दें कि करीब 195.9 करोड़ की आबादी वाले 35 देशों ने अनिवार्य लॉकडाउन किया है। अनिवार्य लॉकडाउन का मतलब है कि बहुत जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलना बिल्कुल मना है और ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। https://youtu.be/keu16iKe_Bs
देश-विदेश, प्रदेश व आसपास खबरों से रहें अपडेट रहने के लिए ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें….