Tractor Parade: 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को लेकर तैयारी, जानिए आगे क्या

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान सगंठनों का दिल्ली की सीमाओं पर महापड़ाव जारी है। पिछले 2 महीने से चल रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार के साथ किसानों की कई बार बैठक हो चुकी है लेकिन अभी तक कृषि कानूनों को लेकर कोई हल नहीं निकल सका है। इस बीच गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रेड को लेकर किसान संगठनों और दिल्ली पुलिस के बीच सहमति बन गई है। इसके बाद सिंघु और टीकरी बोर्डर पर तैयारियां जोरों पर है। पंजाब और हरियाणा से ट्रैक्टर दिल्ली कूच कर रहे हैं।
किसान नेताओं का दावा है कि 26 जनवरी की सुबह तक दिल्ली में 1 लाख ट्रैक्टर पहुंच जाएंगे। रविवार शाम को रूट पर सहमति बनने के बाद दिल्ली पुलिस ने टीकरी बोर्डर से दिल्ली की तरफ आने वाली सड़क से बैरिकेडिंग हटा दी है। आंदोलन स्थल से करीब 1 किमी आगे बैरिकेड्स और लोहे के बड़े कंटेनरों को हटा दिया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने तय रूट का मोर्चा संभाल लिया है।
किसानों ने ट्रैक्टर रैली में किसी भी दल के नेताओं को शामिल नहीं होने की नसीहत दी है। साथ ही कहा कि परेड के दौरान कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश ना करे। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने शनिवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। पंजाब से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक पंजाब नहीं जाएंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US