Unnao Case: शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट में हुई पुष्टि, दोनों लड़कियों के शरीर में मिला जहर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के बबुराह गांव में चारा लाने जंगल गई तीन नाबालिग दलित लड़कियां बंधी हुई मिली थीं। विपक्षी दल इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि केवल दलित समाज को ही नहीं यूपी सरकार महिला सम्मान और मानवाधिकारों को भी कुचलती जा रही है। लेकिन पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की आवाज बनकर खड़ी है ताकि न्याय मिल सके।
एक तरफ प्रशासन ने दुष्कर्म की बात से साफ इनकार किया है। उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 6 टीमों का गठन किया है। वहीं एसपी नेता सुनिल सिंह यादव मामले में दुष्कर्म की बात जोड़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट कर लिखा कि उन्नाव के असोहा थाना इलाके में तीन लड़कियां दुपट्टे से बंधी मिलीं। इस घटना पर सरकार तमाशबीन बनी हुई है। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई हो। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि अत्यंत भयावह आदित्यनाथ जी का राज बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है। उन्नाव की घटना दिल दहला देने वाली है। आखिर दरिंदगी कब रुकेंगी।

यह भी पढ़ें: Unnao ki Beti: उन्नाव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, मीडिया से बात करने पर परिजनों को रोका

बता दें कि जंगल में दुपट्टे से बंधी तीनों लड़कियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरी को गंभीर हालात में रीजेंसी अस्पातल रेफर किया गया है। वहीं प्रशासन ने दुष्कर्म की बात से साफ इनकार किया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US