Rail Roko Protest: पंजाब में रेल रोको अभियान, ट्रैक पर उतरे किसानों का हल्ला बोल

कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 84 दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस को ट्रैक्टर रैली फिर देशव्यापी चक्का जाम और आज रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के रेल रोको अभियान के बीच दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों में एंट्री बंद कर दी गई है। आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशनों पर जाकर रेल यात्रियों से संवाद कर आंदोलन में सहयोग देने की अपील कर रहे हैं। किसानों के रेल रोको अंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 40 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है।
बिहार में प्रदर्शनकारी किसान पटरियों पर जा बैठे हैं। पटना में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहत अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया है। सरकार पर दबाव बनाने और आंदोलन को धार देने के लिए किसानों ने ट्रेनों का चक्का जाम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा में इसको लेकर कड़ी सुरक्षा की गई है।

यह भी पढ़ें: Rail Roko Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर रेल रोको अभियान का असर, कई जगह प्रदर्शन

बिहार में भी जन अधिकार पार्टी ने रेल रोकने का काम शुरू कर दिया है। रेल रोको अभियान का देश के कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको अभियान हरियाणा में 80 स्थानों पर और पंजाब में 15 जिलों में 21 स्थानों पर शुरू हुआ है।किसान रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने में लगे हैं। पंजाब के पठानकोट में चक्की बैंक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम किया गया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US