Farmers Protest में शमिल प्रदर्शनकारी ने SHO पर तलवार से किया हमला फिर जो…

Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन को 84 दिन बीत गए हैं। इस बीच दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने दिल्ली पर पर हमला कर दिया। मंगलवार रात 8 बजे हरप्रीत सिंह नाम सख्स ने दिल्ली पुलिस के एक जवान का कार छीन ली। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो वो मुकरबा चौक पर कार छोड़कर स्कूटी लेकर भाग निकला।

Protesters involved in Farmers Protest attacked

इस दौरान SHO समयपुर बादली आशीष दुबे अपने बाकी स्टाफ के साथ जब इसका पीछा कर रहे थे तो उसी दौरान इस शख्त ने एसएचओ दुबे पर तलवार से वार कर दिया। तलवार के हमले में SHO की जान-बाल बची है। उनकी उंगली और गर्दन में चोट लगी है। इसके बाद उन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इन कानूनों को वापस लेने की बजाय संशोधन को तैयार है।

यह भी पढ़ें: Ice Factory से Ammonia gas leak, 20 घर हुए प्रभावित

वहीं दिल्ली की सीमाओं पर लगातार कम होती किसानों की संख्या क्या किसान संगठनों की नई रणनीति का हिस्सा है। बतया जा रहा है कि आंदोलन को देश के कोने-कोने तक ले जाना किसानों का बड़ा मकसद है। नई रणनीति के तहत देश के सभी राज्यों में बड़ी रैलियां कर आंदोलन के लिए लोगों का समर्थन जुटाना किसान नेताओं का बड़ा मकसद है। अगले 10 दिनों में वह हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में किसान महापंचायतों को राकेश टिकैत संबोधित कर सकते हैं।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US