चार विधायकों के इस्तीफे के बाद Kiran bedi उपराज्यपाल पद से हटाई गईं, अल्पमत में आई Puducherry Government

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सरकार के चार विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के पुडुचेरी दौरे से पहले कुमार ने इस्तीफा देकर कांग्रेस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुमार मुख्यमंत्री वी नारायण सामी के करीबी माने जाते हैं। केंद्र सरकार ने वहां की उपराज्यपाल किरणबेदी को हटा दिया है। फिलहाल तेलंगाना की गवर्नर डॉ तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Kiran Bedi Removed As LG Of Puducherry

एक दिन पहले कांग्रेस के एक विधायक मलादी कृष्ण राव ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद कांग्रेस से इस्तीफों की बाढ़ आ गई। मंगलवार 16 फरवरी को कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं। इससे सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सकंट के बादल छा गए हैं। सीएम नारायण सामी की सरकार अल्पमत में आ गई है। लगातार इस्तीफों के बाद सीएम ने कैबिनेट की अर्जेंट मीटिंग की। मुख्यमंत्री नारायणासामी ने कहा कि वो बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest में शमिल प्रदर्शनकारी ने SHO पर तलवार से किया हमला फिर जो…

सरकार के पास से 4 विधायकों के इस्तीफे से विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए नारायणसामी से इस्तीफा देने का कहा है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पुडुचेरी की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार और राज्यपाल किरणबेदी के बीच अक्सर टकराव देखने को मिलता है। पुडुचेरी में 33 सदस्यीय विधासभा है। यहां 30 सीटों पर विधानसभा के चुनाव होते हैं और 3 नॉमिनेट होते हैं। इस्तीफों के बाद से 33 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की ताकत अब 10 पर आ सिमटी है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US