PM मोदी का पुडुचेरी में दूसरा दौरा कल, नारायणसामी सरकार गिरने के बाद दोरे के जाने मायने

PM MODI: कुछ महीनों पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन चुनावों से पहले राजनीतिक दल तैयारी करने में लगे हैं। इस बीच पीएम मोदी गुरुवार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का दौरा कर और विभिन्न परियोजनाओं को लोकार्पण करेंगे। पीएम का यह दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदला हुआ है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली यहां की राज्य सरकार का नेतृत्व कर रहे वी नारायणसामी ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नारायणसामी फ्लोर टेस्ट साबित नहीं कर पाए। इसके बाद नारायणसामी ने उपहाज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन से मुलाकर कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पुडुचेरी में सरकार गिरने के बाद कांग्रेस का दक्षिण भारत से सफाया हो गया है।

यह भी पढ़ें: RenegadesPodcast: जब बराक ओबामा को आया गुस्सा तो दोस्त की तोड़ दी नाक

दो साल पहले कर्नाटक में कांग्रेस की हार हुई थी और अब पार्टी की सत्ता पुडुचेरी में भी खत्म हो गई है। रविवार को स्पीकर ने घोषणा की है कि विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगता है कि या विपक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करता है। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस लगातार सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस से हारती जा रही है। वर्तमान में पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की सत्ता है। महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी पूरी तरह से सत्ता में नहीं है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US