Farmers Frotest: दिल्ली पुलिस का टीकरी बॉर्डर पर नया पोस्टर, होगी बड़ी कार्रवाई

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले तीन महीने से किसानों का आंदोलन चल रहा है। कृषि कानूनों को रद्द करने की मांगो को लेकर किसान अड़े हुए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए होर्डिंग्स ने प्रदर्शनकारियों और किसान नेताओं के बीच मतभेद पैदा कर दिया है। पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में हिंदी और पंजाबी में लिखा है वैधानिक चेतावनी, आप सभी का यहां इकट्ठा होना अवैध है। आपको चेतावनी दी जा रही है कि आपके खिळाप कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
पुलिस ने हवालादिया है कि ये पोस्टर नए नहीं है।इनमें प्रदर्शनकारियों को सिर्फ सूचित किया गया है। इस बीच भारतीय किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। टिकैत ने धमकी दी है कि अगर कृषि कानूनों को को सरकार वापस नहीं लेती है तो इस बार वे इंडिया गेट के पार्क में ट्रैक्टर चलाएंगे। केंद्र के नए कृषि कानूनो के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर स्थित धरना स्थल पर दिल्ली पुलिस के इन पोस्टरों पर आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का पुडुचेरी में दूसरा दौरा कल, नारायणसामी सरकार गिरने के बाद दोरे के जाने मायने

बता दें कि किसानों का पिछले तीन महीने से आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद आंदोलन फिर से तेज करने की तैयारी है। की गति धीमी पड़ी थी। वहीं राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन में जान फूंकी। इसके बाद पश्चिमी यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक में किसानों की महापंचायतें हो रही है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US