Ice Factory से Ammonia gas leak, 20 घर हुए प्रभावित

भोपाल की राजधानी के ईटखेड़ी के परेवाखेड़ा गांव में मंगलवार शाम करीब सात बजे पिछले डेढ़ वर्ष से बंद आईस फैक्ट्री में से अमोनिया गैस (Ammonia gas) का अचानक रिसाव शुरु हो गया। गैस के रिसाव से आसपास रहने वाले लोगों की आँखों में जलन व खांसी शुरु हो गई। इसकी सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम पहुंची तो वहां से अधिकारी ने फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचाई।
फायर बिग्रेड ने पहुंचकर पानी का छिड़काव किया। वहीं लोगों को पानी से आंखों को धोने के लिए कहा गया। वहीं जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव भी पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वाल्व खुल गया था, जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। फायर फाईटर्स की मदद से इस वाल्व को तत्काल बंद करवाया गया। इधर, कलेक्टर ने चार पटवारियों की ड्यूटी रात के समय निगरानी के लिए यहां लगा दी है।

यह भी पढ़ें: Puducherry में भी पहुंचा Operation Lotus, कांग्रेस सरकार पर गहराए संकट के बादल

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अमोनिया गैस रिलीज होने से परेवाखेड़ा के 20 घर प्रभावित हुए हैंं। इन घरों के सदस्यों की आंखों में जलन हो रही थी। एहतियातन प्रशासन ने छह मकान खाली कराएं है। इन मकानों के रहवासियों को आंगनबाड़ी या परिजनों के यहां शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को प्रशासन यहां भेल के एक्सपर्ट के जरिए अमोनिया गैस को पानी में रिलीज कर टैंक खाली कराएंगे। वहीं जावेद खान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के कारण अमोनिया गैस का प्रेशर बढ़ जाता है। जिसे रेगुलर चलने वाली फैक्ट्री पानी में रिलीज कर देती है, लेकिन यह कंपनी डेढ़ साल से बंद थी। बंद होने के कारण पाइप में दबाव बढ़ा और इसके कारण बाल्व फट गया, जिसके चलते यहां आसपास के लोगों की आंखों में जलन महसूस हुई।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US