Farmers Protest: Rihanna-Greta के ट्वीट से क्यों भड़क गई कंगना रनौत

नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फिर से किसान लगातार दिल्ली कूच कर रहे हैं। अब ये आंदोलन दुनियाभर में सुर्खियां बटोरने लगा है। किसानों के समर्थन में अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना उतर आई हैं।

रिहाना ने लिखा है कि इस बारे में कोई बात क्यों नहीं कर रहा है। इसके बाद से इंटरेनशनल सेलेब्रिटी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी राय दे रहे हैं। स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। ग्रेटा ने लिखा है हम किसान आंदोलन साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली से सटे इलाकों में बैन किए गए इंटरनेट की खबरों को ग्रेटा और रिहाना ने शेयर किया है।
ने रिहाना को जवाब देते हुए ट्वीट कंगना रानौत ने लिखा है कि कोई भी किसान आंदोलन के बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी है जो भारत को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं। उनका मकसद है कि चीन हमाने राष्ट्र पर कब्जा जमा सके। हम अपने राष्ट्र को ऐसे नहीं बेच रहे हैं जैसे तुम डमी लोग करते हो।
किसान एकता मोर्चा ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर रिहाना को शुक्रिया कहा है। किसान मोर्चा ने लिखा है, किसानों के आंदोलन पर चिंता व्यक्त करने के लिए शुक्रिया रिहाना।