नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र का किया जोरदार स्वागत

गंगापुर सिटी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बुधवार को नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा पार्षद (वीरू पुजारी) का माला, साफा एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सभी सदस्य द्वारा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और बुजुर्ग सदस्यों द्वारा उन्हें आशीर्वाद दिया गया। इस मौके पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र जैन, सुभाष बाजार के अध्यक्ष दीनदयाल डंगायच (पप्पी), ब्राह्मण समाज के पूर्व उपाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, पवन तुलारा, नवीन शर्मा एडवोकेट, अशोक कमालपुरा, हुकम नेताजी, देवकी शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जांगिड़, पिंटू डांस, गिर्राज खेड़ापति, कृष्णा वर्मा, कमलेश महावर पूर्व पार्षद, श्याम शर्मा, मोहन जायसवाल, सुरेश जंगी, संजू खंडेलवाल, शंभू शर्मा, कैलाश शर्मा, श्याम सुंदर, समीर खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।