
होली गीतों पर खूब थिरकी महिलाएं
गंगापुर सिटी। अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से रेखा गर्ग की अध्यक्षता में फागोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल महामंत्री वन्दना गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। आयेाजन महिला सेवा समिति की सदस्य आशा सिंघल की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कान्हा के साथ होली खेलकर की गई। फागोत्सव में समिति की सभी महिलाओं में खूब उत्साह दिखायी दिया। सभी महिलाएं फाग गीतों पर थिरकी। मुख्य आकर्षण गुजर-गुजरी का नृत्य था, जिसे सभी ने खूब सराहा। गुर्जर- गुर्जरी के परिधान में कृष्णा सिंघल और कविता सिंघल थी। दूसरा आकर्षण मूर्ख और महामूर्ख आधी राज की पदवी से सुशोभित महिला सेवा सदस्य पुष्पा गर्ग और उर्मिला गुप्ता थी, जिन्हें महिलाओं ने हास्यास्पद तरीके से श्रृंगार किया, जो बहुत ही लुभावना था। अगला आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण के रूप में छोटे-छोटे बच्चे फाल्गुनी गीतों पर थिरक रहे थे, जिसे सभी महिला सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। पूरा दौर फाल्गुनी गीतों की बौछार और होलिया में उडे रे गुलाल म्हारी मंगेतर…होली खेले रघुवीरा… जैसे गानों पर जमकर नृत्य किया।
आयोजन में सभी महिलाओं ने आपस में गुलाल और फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में उदई मोड महिला मंडल अध्यक्ष आशा सिंघल मिर्जापुर महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता और तहसील महिला मण्डल से लक्ष्मी गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला सेवा समिति की सदस्य सुनीता गुप्ता, मीना गोयल, हेमलता, पुष्पा, रीना, सरिता, संतोष, अनिता पंसारी, माया जिंदल, शारदा देवी, सुमन, मधु आर्य, इन्द्रा गुप्ता, प्रमिला अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, शशि गोयल, संजना मित्तल, मीना अग्रवाल, लक्ष्मी, अल्पना मंगल, पदमा अग्रवाल, रीना मित्तल, माधुरी गुप्ता, माधवी, प्रियंका गुप्ता, चंचल, सुनीता बंसल, मीनाक्षी, कुसुम गुप्ता, राजेश मित्तल, सरला गोयल, ईला अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, माया गुप्ता, मिथिलेश मंगल, मिथलेश मंगल, मंजू मंगलम, आशा सिंघल आदि महिलाएं उपस्थित थी।