स्वयंसेविकाओं ने धूंधेश्वर धाम का किया भ्रमण

धूंधेश्वरधाम में स्वयंसेविकाओं ने किया श्रमदान

गंगापुर सिटी। स्थानीय अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिवस गुरुवार को दोनों इकाईयों की स्वयं सेविकाओं को धंूधेश्वर पवित्र धाम ले जाया गया।
प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि स्वयं सेविकाओं ने धूंधेश्वर में श्रमदान किया एवं वहां के पेड़-पौधों मेंं पानी दिया। इसी के साथ इस ऐतिहासिक स्थल में गुप्त गंगा, धूंधेश्वर महादेव मन्दिर का भ्रमण किया। ऐतिहासिक स्थल के उद्भव एवं इसके इतिहास के बारें में जानकारी प्राप्त की।
स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को पूर्ण करते हुए प्रकृति प्रदत ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा का प्रण लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गोपाल लाल बैरवा व कार्यक्रम सहायक विश्वजीत सिंह, सोनू कुमार गुप्ता, नवीन कुमार मित्तल, मनीष शर्मा, संजय सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।