वूमन्स टारगेट वीक: महिला रेलकर्मचारी ने की आवाज बुलंद

कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की महिला विंग द्वारा संचालित किये जा रहे वूमन्स टारगेट वीक के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल मंडल के विभिन्न शाखाओं की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेलकर्मचारियों ने वूमन्स पिटिशन पर हस्ताक्षर कर केन्द्र सरकार व रेल प्रशासन के समक्ष मांग रखी।
यूनियन की महिला विंग की मुख्य संयोजिका प्रतीभा दीक्षित व चेयरपर्सन अल्पना शुक्ला ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेल कर्मचारियों द्वारा 13 से 18 जुलाई तक वूमन्स टारगेट वीक के तहत वैगन रिपेयर शॉप कारखाना कोटा, जबलपुर मुख्यालय की कॉमर्शिलय की महिला रेलकर्मचारियों से वूमन्स पीटिशन पर हस्ताक्षर कर महिला जागृति अभियान को तेज किया, जिसमें वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन व सभी महिलाओं ने मांग रखी है कि चाइल्ड केयर लीव में 20 प्रतिशत वेतन कटौती बन्द की जाये, महिला ट्रेकमेन्टेनर्स के लिये लन्च रूम की व्यवस्था की जाये, महिला कर्मचारियों की नाईट ड्यूटी बन्द की जाये, स्त्री जनित रोग सर्वाइकल कैन्सर, यूट्रस रिमूवल, ब्रेस्ट केन्सर इत्यादि में पेड लीव दी जाये, एसबीएफ में महिला सशक्तिकरण हेतु पृथक बजट का प्रावधान किया जाये, महिला कर्मचारियों के लिये प्रत्येक कार्यस्थल पर महिला शौचालय, लन्च रूम एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाये, कार्यस्थल पर महिलाओं पर हिंसा एवं उत्पीडऩ रोकने हेतु आईएलओ कन्वेंशन 190 पारित कराई जाये, ऑन डयूटी महिलाओं के लिये सभी विश्रामालयों में महिलाओं के लिये रूम आरक्षित किया जाय, महिला रनिंग स्टाफ के लिये रनिंग रूम में अलग से व्यवस्था की जाये।
कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य गाईड लाईन का पालन करते हुये यूनियन की प्रतीभा दीक्षित, अल्पना शुक्ला, अनिता शर्मा, गीता पेशवानी, बबीता चौहान, ममता, कुसुम मीणा, भुनेश्वरी, उर्मिला, मूली बाई, सीमा, चन्द्रकला, मालती, शीला, सुलोचना, मिथलेश, मोरबाई शरीफन, गायत्री, शानुरानी, विमला, ममता त्रिवेदी, बादाम बाई, स्नेहलता, रीतू, वन्दना, विमला, रेशम, प्रियंका, कमला, आयुषी, शहनाज, कृष्णा, ललतेश, रूकमणी, रेखा, मीना, सावित्री, अफसाना, रेखा सिंह, अनिता चैहान, दीपमाला, ज्योति, संतोष, वन्दना, रानी, मुन्नी बाई सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थी।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam