नवीन कार्यकारिणी के गठन में गिरीश आर्य नगर संचालक और कपिल मित्तल नगर मंत्री मनोनीत

आर्य वीर दल

गंगापुर सिटी। आर्य समाज गंगापुर सिटी में गत दिनों हुई बैठक में आर्य वीर दल की 21 सदस्यों की नव कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें गिरीश आर्य को नगर संचालक व कपिल मित्तल को नगर मंत्री, आशुतोष आर्य को प्रवक्ता एवं मनोज आर्य को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। सदस्यों के रूप में मोहित आर्य, शुभम आर्य एडवोकेट, दिलीप पेंगोरिया, प्रदीप पेंगोरिया, मदनमोहन गुप्ता, बालचंद आर्य, मुकेश मेढ़ी, वीरेंद्र आर्य, हनुमान आर्य, दिनेश जारवाल, भीम आर्य, प्रदीप शर्मा, विष्णु शर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, यश शर्मा, भरत आर्य, कृष्ण कुमार वैष्णव को नियुक्त किया गया। साथ ही संगठन की वर्तमान में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। आर्य वीर दल ने पिछले सालों में शहर में काफी प्रगति की है। शहर में शाखाओं का विस्तार लगातार जारी है जहाँ पर वर्तमान के भौतिक वातावरण के अनुसार ही बालकों और युवाओं को खेल-खेल में चरित्र निर्माण नैतिक उन्नति पर के साथ उनके सर्वांगीण विकास शारीरिक, आत्मिक, बौद्धिक उन्नति का प्रशिक्षण दिया जाता है आदि समीक्षा की गयी।