mnrega 200 day employment:राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि बारां जिले में निवासरत सहरिया एवं खैरूआ जनजाति (Sahariya and Khairua tribes) तथा उदयपुर जिले में निवासरत कथौडी जनजाति (Kathodi tribe) परिवारों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी नरेगा में 100 दिवस का निर्धारित रोजगार पूर्ण करने के पश्चात नियमानुसार रोजगार की मांग किये जाने पर 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार राज्य मद से अर्थात कुल 200 दिवस का रोजगार प्रति परिवार उपलब्ध करवाया जाएगा।
शासन सचिव ग्रामीण विकास एवं आयुक्त ईजीएस श्री पी.सी. किशन ने बारां एवं उदयपुर जिले के जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा को निर्देश दिये है कि सहरिया, खैरूआ एवं कथौडी जनजातियों को राज्य मद से 100 दिवस के अतिरिक्त रोजगार के लिए मस्टररोल नियमानुसार नरेगा सॉफ्ट से ही जारी की जाएगी, साथ ही जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा पंचायत समिति स्तर पर कार्यक्रम अधिकारी महात्मा गांधी नरेगा सह विकास अधिकारी पंचायत समिति यह सुनिश्चित करेंगे कि 100 दिवस का यह अतिरिक्त रोजगार केवल उक्त वर्णित जनजाति के परिवारों को ही उपलब्ध कराया जावे एवं अन्य परिवारों को योजनान्तर्गत नियमानुसार 100 दिवस का रोजगार ही दिया जावे।
खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US
-विधायक ने कहा क्रमोन्नति से क्षेत्र के लोगों को होगा लाभगंगापुरसिटी। राज्य सरकार ने विधायक रामकेश मीना की अभिशंसा पर यहां के उपजिला स्तर के चिकित्सालय को जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया है।विधायक मीना ने […]
गहलोत सरकार का 24 फरवरी को बजट आ रहा है। सीएम गहलोत सुबह 11 बजे विधानसभा में पेपरलेस बजट (budget) को पेश करेंगे। इस बार बजट में सोशल मीडिया और मेडिकल सेक्टर पर ज्यादा फोकस […]
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की तरफ से ज्यादा पेंशन का ऑफर दिया गया है। मतलब अगर आप प्राइवेट कर्मचारी हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल अगर आप ज्यादा पेंशन चाहते हैं, […]