पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ October 13, 2026 ] भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव धर्म/ज्योतिष
  • [ October 11, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा राजस्थान न्यूज
  • [ October 6, 2026 ] गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन राजस्थान न्यूज
  • [ September 29, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान न्यूज
  • [ September 29, 2026 ] सभापति कृष्ण कुमार आज करेंगे नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन राजस्थान न्यूज
HomeGovernmentMukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana: 10 हजार से अधिक क्लेम हुए सबमिट, 8 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित

Mukhya Mantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana: 10 हजार से अधिक क्लेम हुए सबमिट, 8 हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित

May 18, 2021 badhtikalam Government, कोरोना, टॉप न्यूज, राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

जयपुर। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश में लागू होने के बाद से लगभग 5.86 करोड़ रुपये की राशि बुक कर 8,496 लोगो को निःशुल्क लाभान्वित किया जा चुका है। इसके लिये 10 हजार से अधिक क्लेम बीमा कम्पनी को सबमिट किये जा चुके है।
कोरोना महामारी के उच्च प्रसार को देखते हुए लाभर्थियों की सुविधा के लिए सम्बद्ध अस्पतालों के लिए अब कोविड-19 के उपचार के लिए पैकेजज की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। उपचार के पैकेजेज की दर भी बढ़ाकर 5000 प्रतिदिन से लेकर 9900 प्रतिदिन निर्धारित की गई है जिसमे योजना के लाभार्थी को परामर्श शुल्क, नसिर्ंग चार्जेज, बैड, भोजन, निर्धारित उपचार, कोविड-19 टेस्ट, मॉनिटरींग एवं फिजियोथैरेपी शुल्क, पी.पी.ई.किट, दवाएं एवं कंज्यूमेबल्स, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज, समस्त प्रकार की जांचे जैसे- बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, इमेजिंग सुविधाएं निशुल्क प्राप्त होगी। 

READ MORE: Cyclone Tauktae: मुंबई से 175 किमी दूर भारतीय जहाज डूबा, 170 लोग लापता, 146 को बचाया

मुख्य कार्यकारी अघिकारी, राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमती अरूणा राजोरिया ने बताया कि योजना में पंजीकृत होने के लिये प्रदेशवासी 31 मई 2021 तक आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात आवेदन करने वालो को अगले दो माह तक योजना का लाभ नही मिल पायेगा। योजना का लाभ लेने के लिये जनआधार कार्ड अथवा जनआधार नम्बर अस्पताल में ले जाना जरूरी है।  योजना के अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क चिकित्सा का लाभ लेने के लिये योजना के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है। इसके लिये पंजीकरण ई-मित्र केन्द्र पर किया जा सकता है। ई-मित्र केन्द्र के अलावा इच्छुक व्यक्ति अपनी एसएसओ आईडी से घर बैठे भी पंजीकरण कर सकता है।  
परिवेदनाओ का त्वरित हो रहा निपटारा, प्रत्येक परिवेदना का लगातार कर रहे निस्तारण 
योजना के अन्तर्गत प्राप्त होने वाली परिवेदनाओ को लेकर गठित कमेटी त्वरित रूप से परिवेदनाओ का निस्तारण लगातार कर रही है। संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री काना राम ने बताया कि विभाग का कॉल सेंटर 24 घंटे कार्यरत है जिसमें कार्मिक प्रदेश से प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को तुरन्त संबंधित अधिकारी और नोडल अधिकारी को प्रेषित करते है और संबंधित नोडल अधिकारी अस्पताल या अधिकारी/कर्मचारी से समन्वय कर शिकायत का निस्तारण करते है। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निस्तारण त्वरित हो रहा है। योजना में पंजीकृत प्रत्येक परिवार को योजना का लाभ मिलें, इसके लिये विभाग तत्पर और सजग है। योजना से संबद्ध कोविड-19 उपचार हेतु अधिकृत किसी भी निजी अस्पताल द्वारा अगर पंजीकृत व्यक्तियो को निःशुल्क इलाज के लिये मना किया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। योजना के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 1800 180 6127 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related

  • 10 thousand claims submitted
  • Chief Minister
  • Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme
  • CMCHIS
  • more than 8 thousand people benefited
Previous

घर-घर सर्वे, अधिक टेस्टिंग, डेटा विश्लेषण, माइक्रो प्लानिंग और सजगता जरुरी

Next

Cyclone Tauktae के मद्देनज़र तमाम ऎहतियात बरतें, सतर्क रहें – सुरक्षित रहें

Related Articles

राजस्थान न्यूज

मिलावट देश के लिए गंभीर चिंता का विषय- मुख्यमंत्री

October 30, 2020 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान को और प्रभावी बनाएंजयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खाद्य पदार्थाें में मिलावट पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को […]

टॉप न्यूज

मुख्यमंत्री को डॉ. बी.सी. राय की तस्वीर भेंट की

July 1, 2020 badhtikalam टॉप न्यूज, राजस्थान न्यूज 0

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें… जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को डॉक्टर्स डे के मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आए डॉक्टर्स […]

Chief Minister
राजस्थान न्यूज

Chief Minister का संवेदनशील निर्णय: दो वर्ष में 3182 अनुकम्पा नियुक्तियां

December 28, 2020 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

जयपुर: Chief Minister अशोक गहलोत ने सरकारी कार्मिक की मृत्यु के उपरांत आश्रित द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन के 84 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है। कोविड-19 महामारी की इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गहलोत […]

Recent Posts

  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा
  • गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • भक्ति, गरबा और डांडिया के रंगों से सजा वैश्य महिला महासम्मेलन का महोत्सव October 13, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार गोयल को पहनाया 251 फीट लंबा साफा October 11, 2026
  • गंगापुर में गूंजा ‘स्वच्छ एवं स्वस्थ गंगापुर’ का संकल्प, लायंस क्लब गरिमा ने किया सभापति एवं पार्षदों का भव्य अभिनन्दन October 6, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार ने किया लैंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन September 29, 2026
  • सभापति कृष्ण कुमार आज करेंगे नि:शुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर के पोस्टर का विमोचन September 29, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick