सिविल सेवा कबड्डी, टेनिस, बेडमिन्टन, टेबल टेनिस चयन ट्रायल का आयोजन

सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर श्रीगंगानगर के माध्यम से द्वितीय राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 12 जनवरी, 2024 से 15 जनवरी, 2024 तक एवं जिला कलक्टर अजमेर के माध्यम से षष्टम बेडमिन्टन (पुरूष/महिला)/चतुर्थ टेनिस (पुरूष/महिला) एवं द्वितीय टेबल टेनिस (पुरूष/महिला) राजस्थान राज्य अंतर जिला स्तरीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन 10 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभागीय निर्देशानुसार निगमों, मंडलों, स्वायतशासी, संस्थाओं के अधिकारी, कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, ठेकाश्रमिक, संविदा अधिकारी, कर्मचारी, कार्यप्रभारित अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के बेल्टधारी अधिकारी, कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी विभागों के राजकीय सेवा में नियमित अधिकारी, कर्मचारी भाग ले सकते हंै।

कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिले के दलों के लिए चयन ट्रायल 12 दिसम्बर, 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, दशहरा मैदान, सवाई माधोपुर में आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा चयन ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी यथा समय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को नियंत्रण अधिकारी से फोटो सहित परिचय पत्र प्रमाणित करवाकर साथ लाना अनिवार्य होगा। परिचय पत्र के अभाव में ट्रायल में भाग लेना संभव नहीं होगा। परिचय पत्र में खेल का नाम, खिलाड़ी का नाम, पद, पदस्थापित स्थान, विभाग, जन्मतिथि, कार्यग्रहण तिथि, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आदि का उल्लेख होना आवश्यक है।