योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

गंगापुर सिटी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह विष्ट के निधन पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में ईश्वर उन्हें ओर उनके परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करे।
जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित ने भी अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी एक कर्म प्रधान व्यक्तित्व के धनी इंसान है और इस संकट की घड़ी में उन्होंने अपने कर्म को महत्व देते हुए परिवार को फोन पर व पत्र के माध्यम से ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि देश के इस संकट काल मे समस्त राज्य को मेरी जरूरत है अत: राजधर्म की पालना करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करना मेरी पहली प्राथमिकता है।