गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा गंगापुरसिटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रूकमणी मैरिज पैलेस लहरिया महोत्सव एवं भारत माता आरती का आयोजन किया गया। परिषद सचिव अरविन्द खंडेलवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. शैल शास्त्री, विशिष्ट अतिथि डॉ. तृप्ति बंसल थी। अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन जिलाध्यक्ष कुशला खूंटेटा ने की। भारत माता और स्वामी विवेकानंदजी के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलन और वन्दे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अतिथियों का लहरिया दुपट्टा ओढाकर तथा गिफ्ट और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद् की शाखा विवेकानंद और सुभाष की महिला प्रमुखों और सदस्यों का भी लहरिया दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया गया। महिलाओ और बच्चों ने सावन के गीत, राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं से भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए और सही जवाब देनी वाली महिलाओं और बच्चों को गिफ्ट प्रदान की गई। अतिथियों नें भी नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम को भारत माता की 51 दीपकों से आरती की गई। मुख्य अतिथि डॉ. शैल शास्त्री ने परिषद के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में सक्रियता बढ़ती है और व्यक्तित्व का विकास होता है। कुशला खूंटेटा ने भी कार्यक्रम की सराहना की। महिला प्रमुख निर्मला खारवाल और संतोष खण्डेलवाल के निर्देशन में ममता डांस और उषा डांस के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संचालन श्रीमती चंचल पाण्डे प्रधानाचार्या और रेनू गुप्ता अध्यापिका ने किया।
Related Articles
प्रदेश नेताओं के साथ पूर्व विधायक ने किया झुंझुनू शहर मण्डल में प्रवास
गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के विशेष कार्य योजना के तहत प्रदेश में 42 मंडलों में एक साथ आज ही के दिन प्रवास तय किए गए थे। इसी योजन के तहत गंगापुर पूर्व विधायक मानसिंह […]
25 April 2021: सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें
कोविड-19 के शवों की अंतिम यात्रा/अंतिम संस्कार हेतु निशुल्क वाहन सुविधा के लिए 07462-222550 दूरभाष नंबर पर दें सूचनासवाई माधोपुर। नगर परिषद क्षेत्र सवाई माधोपुर में कोविड-19 जनित मृत्यु के प्रकरणों में पार्थिव देह को […]
श्री परशुराम जन्मोत्सव आज घर-घर होंगे कार्यक्रम
गंगापुर सिटी। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रतिवर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन की स्थिति में भव्य रुप से शोभा यात्रा एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रम […]